चक्रवात ‘अर्नब’ पर हरसंभव सहायता का मिला आश्वासन, अमित शाह ने की चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की. शाह ने आपदा के सामने लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें आपदा के सामने लोगों की कठिनाई को कम करने के लिए हर सहायता का आश्वासन दिया.

युद्धस्तर पर बचाव और राहत अभियान जारी

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गई हैं और युद्धस्तर पर बचाव और राहत अभियान जारी रखे हुए हैं. प्रभाव का आकलन करने और आगे की सहायता के लिए आईएमसीटी को जल्द ही भेजा जाएगा. भारत सरकार दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है. इससे पहले 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से फोन पर बात की थी और उन्हें राज्य में चक्रवात अर्नब से हुए व्यापक नुकसान के बारे में जानकारी दी थी.

चक्रवात से हुए भारी नुकसान के बारे में बताया

सीएम नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को आंध्र प्रदेश में चक्रवात के असर के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा था कि मैंने उन्हें चक्रवात से हुए भारी नुकसान के बारे में बताया, खासकर कृषि और बागवानी फसलों, बिजली के बुनियादी ढांचे, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान के बारे में. मुख्यमंत्री ने कहा था, मैंने उन्हें चक्रवात प्रभावित जिलों में हो रही भारी बारिश, वहां के मौजूदा हालात और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्यों के बारे में भी अवगत कराया.

जल्द से जल्द केंद्रीय टीमों को भेजें

उन्होंने बताया कि व्यापक नुकसान को देखते हुए उन्होंने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द केंद्रीय टीमों को भेजें ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके और भारत सरकार की ओर से राहत, पुनर्वास और बहाली के प्रयासों के लिए वित्तीय सहायता मिल सके. इससे पहले भी मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द से जल्द एक केंद्रीय टीम भेजी जाए.

इसे भी पढ़ें. UP: हिंसा करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? योगी सरकार ने बदले कैरेक्टर सर्टिफिकेट के नियम

Latest News

PAKISTAN: स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी एम्बुलेंस में धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में गर्भवती समेत नौ की मौत

Islamabad: पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित थारपारकर जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में एक गर्भवती महिला समेत 9 लोगों...

More Articles Like This

Exit mobile version