Chandigarh Crime: चंडीगढ़ से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां सेक्टर 11 की केमिस्ट मार्केट में मेडिकल स्टोर पर अज्ञात बदमाशों ने केशियर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में कैशियर की मौत हो गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक्टिवा पर सवार दो युवक PGI के नजदीक स्थित कुमार मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचे. आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे. इस दौरान दो बदमाश ग्राहक बनकर स्टोर के अंदर आए जिन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा था. बदमाशों ने दुकान के अंदर ही गन को लोड किया कैशियर पर कई फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से कैशियर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक कैशियर की पहचान जानकी दास (55 वर्ष) निवासी रोड़ू गांव हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि दोनों के हाथों में ऑटोमैटिक गन थी, लेकिन फायरिंग सिर्फ एक ने ही की. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हमलावर ने करीब 7 राउंड फायरिंग की और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए. इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मार्केट क्षेत्र को सील कर लिया और जांच शुरू कर दी.
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच रंगदारी का मामला सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, उक्त मार्केट में स्थित एक अन्य मेडिकल स्टोर के मालिक को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग की ओर से धमकियां मिल चुकी थीं. धमकी मिलने के बाद से मेडिकल स्टोर के मालिक को सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी. हालांकि, पुलिस ने किसी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और घटना की जांच में जुटी हैं.

