मशहूर इन्फ्लुएंसर मसूद चांदी की धारदार हथियार से हत्या, साले ने ही दोस्तों संग उतारा मौत के घाट

Must Read

Hyderabad: हैदराबाद में गोलकोंडा में शुक्रवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मसूद चांदी (25) की उनके ही सगे साले ने साथियों संग घर में घुसकर हत्या कर दी. मसूद पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए. घटना शुक्रवार दोपहर 3.20-3.30 बजे के बीच की है.

सगे साले और उसके दोस्तों पर आरोप 

पुलिस उपायुक्त कृष्णा गौड़ के मुताबिक यूट्यूबर और इलेक्ट्रिशियन, शेख महबूब (उर्फ चांदी मसूद) की बेरहमी से हत्या को अंजाम देने का आरोप सगे साले और उसके दोस्तों पर लगा है. मुख्य आरोपी शेख सोहैल (महबूब की पत्नी का भाई) अपने दो दोस्तों-अफ़ू और जाबिर के साथ अचानक महबूब के घर में दाखिल हुआ. इन लोगों ने योजना के तहत महबूब पर खंजर और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में आई गंभीर चोटों के कारण महबूब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था

मृतक महबूब ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनका छह महीने का एक बच्चा भी है. हाल ही में किसी घरेलू अनबन के कारण महबूब ने अपनी पत्नी और बच्चे को उनके मायके (माता-पिता के घर) भेज दिया था. इस बात से उसका साला सोहैल बेहद नाराज था और दोनों के बीच गलतफहमियां व तनाव काफी बढ़ गया था. इसी गुस्से में आकर सोहैल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

BNS की धारा के तहत केस दर्ज

घटना के बाद मृतक की मां शाहीन के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है. वहीं, महबूब के शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. जोरहाट में वायु सेना विमान क्रैश में 5 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM हिमंता सरमा समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

Latest News

Athens Fires: ग्रीस के कई इलाकों में फैली जंगल की आग, फ्रांस और स्पेन में भी बिगड़े हालात

Athens Fires: शनिवार को ग्रीस के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी. इनमें एथेंस के आसपास का...

More Articles Like This