Saharanpur: कार ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saharanpur Accident: यूपी के सहारनपुर से दुखद खबर सामने आई है. आज दोपहर यहां भीषण सड़क हादसा हो गया. एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक मासूम सहित परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया, वहीं इलाके के लोग शोक में डूब गए.

परिवार के साथ ससुराल से लौट रहा था लविश

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी लविश अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपनी ससुराल कोठड़ी गया था. शनिवार की दोपहर वह बाइक से परिवार के साथ वापस गांव लौट रहा था. इसी दौरान कोठड़ी और धौलाकुआं के बीच पीछे से आ रही हाई स्पीड कार ने बाइक में टक्कर मार दी.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में बाइक सवार हादसे में लविश पुत्र जयपाल (28 वर्ष), उसकी पांच वर्षीय पुत्री रूही, संजना पुत्री जयपाल (24 वर्ष) और राजदुलारी पत्नी जयपाल (50 वर्ष) की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज सितारे किसके पक्ष में हैं और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 02 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This