मिडिल ईस्ट में 24 घंटों में बदलेगा हालात! खत्म हो जाएगा US- ईरान का युद्ध, अलग तरीके से साइन होगी डील

Must Read

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदें जग गई हैं. ईरान और अमेरिका बीच महीनों से चल रही खींचतान अब हमेशा के लिए खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है. अगले 24 घंटों में ईरान-अमेरिका की डील फाइनल हो जाएगी. इस बार समझौते पर हस्ताक्षर भी अलग तरीके से किए जाएगा. यही नहीं डील साइनिंग के बाद 1 हफ्ते तक किस तरह फैला हुआ रायता समेटा जाएगा, इस पर भी पूरी प्लानिंग हो गई है.

कुछ घंटों पहले ही बात कंफर्म

ट्रंप और अराघची ने कुछ घंटों पहले ही ये बात कंफर्म कर दी थी कि जंग के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच डील फाइनल होने के करीब पहुंच गई है. ईरान-अमेरिका के बीच बिचौलिए की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कंफर्म किया है कि हम पीस डील के बहुत करीब हैं, ऐसा पहले कभी नही हुआ है. अब अगले 24 घंटों में डील फाइनल हो जाएगी.

इलेक्ट्रॉनिक साइनिंग करेंगे

उनके मुताबिक इस बार ईरान और अमेरिका आमने-सामने बैठकर नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक साइनिंग करेंगे. इसके बाद 1 हफ्ते कर दोनों देशों के बीच टेक्निकल लेवल पर बातचीत चलेगी. यानी 1 हफ्ते के टाइम पीरियड में तय हो जाएगा कि जंग की वजह से फैला रायता कैसे समेटना है. इस टेक्निकल टॉक में दोनों देशों के मिलिट्री कमांडर, परमाणु विशेषज्ञ और कूटनीतिक अधिकारी बैठेंगे.

किन मुद्दों पर सहमति

ये तय करेंगे कि प्रतिबंधों को कैसे हटाना है, बॉर्डर से सेनाओं को कैसे पीछे खींचना है और तेल के व्यापार को दोबारा कैसे पहले की तरह शुरू करना है. हालांकि, अभी तक ये सामने नहीं आया है कि दोनों देशों के बीच किन मुद्दों पर सहमति बन गई है.

इसे भी पढ़ें. Saharanpur: कार ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This