छत्तीसगढ़: सुकमा में 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था लाखों का इनाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुकमा: पुलिस को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. नक्सलवाद का गढ़ कहे जाने वाले सुकमा में 16 नक्सलियों ने हथियार डालते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. इनमें 2 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं. वहीं, 6 नक्सलियों पर पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा एक महिला और पुरुष माओवादी पर भी 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

सुकमा में पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले 16 माओवादियों में कई खूंखार नक्सली भी शामिल हैं, जो इलाके में कई बार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

इस नीति के तहत किया सरेंडर

मालूम हो कि सभी नक्सलियों ने आत्म समर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना के तहत सरेंडर करने का निर्णय लिया. नक्सलियों के सरेंडर के दौरान एसपी किरण चव्हाण, एसएसपी उमेश गुप्ता और साआरपीएफ सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

Latest News

देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति मुर्मु का जन्मदिन आज, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

President Droupadi Murmu: आज देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति मुर्मु अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास अवसर...

More Articles Like This