छत्तीसगढ़ः RKM पावर प्लांट में हादसा, टूटकर गिरा लिफ्ट, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rkm Power Plant Accident: छत्तीसगढ़ से हादसे की खबर सामने आई है. यहां हादसा सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा स्थित आरकेएम पॉवर प्लांट में हुआ. पावर प्लांट में लिफ्ट टूटकर गिर गया. इस दुर्घटना में जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई. वहीं सात से अधिक घायल बताए जा रहे हैं.

मरम्मत कार्य के लिए जा रहे थे मजदूर, अचानक टूटकर गिरा लिफ्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत कार्य के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे. लिफ्ट को करीब 75 मीटर ऊंचाई तक जाना था, लेकिन लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर ही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई. इस हादसे के बाद वहां चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई.

दो मजदूरों ने मौके पर, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और सात से अधिक घायल हो गए. तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया. गंभीर गालत को देखते हुए चिकित्सक ने घायल मजदूरों को रायगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

हादसे में इनकी हुई और ये लोग हुए घायल

इस हादसे मृतक की पहचान अंजनी कुमार, मिश्रीलाल, रविंद्र कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायलों में बबलू प्रसाद गुप्ता, राम सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार, राम केश, रतन, बलराम शामिल हैं.

एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. प्रारंभिक जांच में लिफ्ट में तकनीकी खराबी को कारण बताया जा रहा है. हालांकि, वास्तविक वजह की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी. सक्ती एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई है और कई घायल हैं. सभी मजदूर बॉयलर मरम्मत कार्य में लगे हुए थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Surya Nakshatra Gochar 2026: 22 जून से इन 4 राशियों पर होगी सूर्य देव की कृपा, मिलेगा धन और पद-प्रतिष्ठा

सूर्य देव 22 जून 2026 को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि, करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version