Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एल्युमिना रिफाइनरी में हादसा, तीन श्रमिकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां रविवार को एल्युमिना रिफाइनरी में बड़ा हादसा हुआ है. कोयले से भरा हॉपर गिरने से जहां तीन श्रमिकों की मौत हो गई, वहीं एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना की जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से दी है.

पुलिस ने बताया
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एक कर्मचारी लापता भी है, जिसका पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. एजेंसी को एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे रघुनाथपुर पुलिस चौकी के तहत सिलसिला गांव में मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना रिफाइनरी में हुई. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version