Chhattisgarh: बीजापुर-सुकमा की सीमा पर जवानों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजापुरः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बीजापुर-सुकमा के सीमावर्ती इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से फायरिंग को रही है. यह मुठभेड़ उस वक्त हो रही है, जब जवान गुंडम गांव में अपना नया कैंप खोल रही है. इस अवसर पर बीजापुर के सभी आला-अधिकारी मौजूद हैं.

मालूम हो कि जब से पुलिस छत्तीसगढ़ के सुदूर इलाकों में नए कैंप लगा रही है, तभी से नक्सलियों ने हमले तेज कर दिए हैं. 11 फरवरी को भी जगरगुंडा थाने से नक्सलियों ने चार लोगों को अगवा कर लिया था. वे अपने साथ उनकी जेसीबी भी ले गए थे.

अगवा किए सभी लोग नल जल मिशन योजना पर काम कर रहे थे. इन सभी को जगरगुंडा के सुदूर इलाके सिंगराम से अगवा किया गया था. यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. यह बीजापुर व सुकमा का सरहदी इलाका है. यहां नक्सली जो चाहते हैं, वो करते हैं. हालांकि, बाद में नक्सलियों ने अगवा किए गए लोगों को छोड़ दिया था.

Latest News

Athens Fires: ग्रीस के कई इलाकों में फैली जंगल की आग, फ्रांस और स्पेन में भी बिगड़े हालात

Athens Fires: शनिवार को ग्रीस के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी. इनमें एथेंस के आसपास का...

More Articles Like This

Exit mobile version