Chhattisgarh: बीजापुर में मुठभेड़, अब तक नौ नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh: मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गंगालूर इलाके में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया है. वहीं घटना स्थल से एलएमजी, लांचर और भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद किया है. ऐसी खबर है कि मौके से कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्च अभियान के लिए गंगालूर इलाके में रवाना हुई थी. अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा के जंगल में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई.

इस मुठभेड़ में शुरूआत में पुलिस जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया. मौके से जवानों ने नक्सलियों के शव सहित एक एलएमजी, आटोमेटिक हथियार, बीजीएल लांचर व भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद, दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की. पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं. इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है. दोपहर तक मरने वाले नक्सलियों की संख्या 9 पहुंच गई है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version