छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, सात नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए है. बड़ी संख्या में स्वचलित हथियार बरामद किया गया है. मुठभेड़ अभी जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान मुठभेड़ शुरु हो गई. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हो गए है. उनके शव के साथ ही बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ अभी जारी है.

इससे पहले तीन नक्सली हुए थे ढेर
वहीं, इससे पहले 23 सितंबर को नारायणपुर में मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए थे. जिनमें दो पुरुष और एक महिला सहित तीन नक्सली शामिल थे. साथ ही एके 47 सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे. इसकी जानकारी नारायणपुर पुलिस ने दी है.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This