Chhattisgarh: जवान के घर में घुसी प्रेमिका, पत्नी-बेटे का किया कत्ल, बेटी की हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में मां और बेटे की जहां मौत हो गई, वही एक बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है.

पत्नी और बच्चों पर किए कई वार

बताया गया है कि एसटीएफ जवान ललितेश यादव के परिवार पर यह हमला हुआ. ललितेश यादव वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं और घटना के समय वह रेलवे स्टेशन गए हुए थे. हमला करने वाली महिला ललितेश की प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज बताई जा रही है. सरोजनी दुर्ग में ही रहती थी. ललितेश के घर से बाहर जाते ही उसने उसकी पत्नी और बच्चों पर कई बार वार किए.

मृतकों और घायल में ये लोग हैं शामिल

इस हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्ष के बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी नैना यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है. एक और बेटी अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गई थी.

सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी जान-पहचान

बताया गया है कि एसटीएफ जवान ललितेश और आरोपी महिला की जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. दोनों ने शादी भी कर ली थी. आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में घर लेकर रखवाया था. शुक्रवार को आरक्षक ने पूर्व प्रेमिका को समझाकर वापस घर भेजा था, लेकिन शनिवार की सुबह वह फिर घर पहुंच गई. आरोपी महिला मूलतः जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी.

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया

घटना की जानकारी होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंते और आरोपी महिला को पकड़ा और उसके हाथ से चाकू छीन लिया. सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने सरोजनी भारद्वाज को हिरासत में लेकर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

आरोपी महिला से पुलिस कर रही पूछताछ

घायल बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Latest News

Boat Attack: ड्रग तस्करी नाव को अमेरिकी सेना ने बनाया निशाना, दो लोगो की मौत

Boat Attack: पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना ने कथित ड्रग तस्करी में शामिल एक नाव पर शुक्रवार को...

More Articles Like This