ईरान में फांसी देने का सिलसिला जारी, एक और व्यक्ति को मोसाद से संबंध के चलते उतारा मौत के घाट

Must Read

Iran Israel War : वर्तमान में मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बीच ईरान ने एक और व्यक्ति को फांसी दे दी. बता दें कि ईरान ने शनिवार को एर्फान कियानी नामक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका दिया. ईरानी अधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़ा था और जनवरी 2026 में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से शामिल था.

आतंक फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, ईरान की न्यायपालिका से जुड़ी मीडिया का कहना है कि इस्फहान शहर में सुरक्षा बलों पर हमला करने, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी और आतंक फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था. ऐसे में अदालत ने उसे “मोसाद का गुंडा” बताया. बता दें कि ईरानी सुरक्षा बलों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसको सजा की पुष्टि के बाद सुबह जल्दी फांसी दे दी गई. जानकारी के मुताबिक, यह फांसी हाल के ईरान-इजरायल युद्ध और उसके बाद जनवरी में हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद दी गई फांसियों की श्रृंखला में नवीनतम है.

तेहरान में धड़ाधड़ लोगों को दे रहे फांसी

इस मामले को लेकर ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप से ईरान में फांसी रुक गई है, लेकिन इसके उलट तेहरान में धड़ाधड़ लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया जा रहा है. बता दें कि ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों और जासूसों को मौत की सजा देना जारी रखा है. ऐसे में ईरान का कहना है कि तेहरान में हुए पूर्व के सभी प्रदर्शन को विदेशी ताकतों खासकर इजरायल और पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित बता रही है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, ईरान में हाल के हफ्तों में मोसाद से कथित संबंध रखने वाले कई व्यक्तियों की फांसी दी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें :- US-ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता का असर: इस्लामाबाद में कड़ा लॉकडाउन, बाजार सुनसान, बस बंद, यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

Latest News

बिहार के प्रसिद्ध मिथिला मखाना ने अंतरराष्ट्रीय बाजार हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार दरभंगा से 1800 किलो की खेप पहुंची ऑस्ट्रेलिया

Mithila Makhana Export: बिहार के प्रसिद्ध जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल...

More Articles Like This