China: झेनशियॉन्ग काउंटी के अस्पताल में चाकूबाजी, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China: चीन से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह यूनान प्रांत के झेनशियॉन्ग काउंटी में एक अस्पताल में चाकूबाजी की वारदात हुई. इस हमले में दो लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं.

हाथ में चाकू लेकर अस्पताल में घुसा था आरोपी
इस मामले में झेनशियॉन्ग काउंट के अधिकारियों का कहना है कि चाकूबाजी की यह घटना सुबह 11.30 बजे के करीब हुई. एक आदमी हाथ में चाकू लेकर अस्पताल में आया और लोगों पर हमला करने लगा. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए. घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सीएनएन ने गुइझोउ टेलीविजन के हवाले से बताया गया है कि घटनास्थल के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पुलिस पास के वेलनेस सेंटर में एक संदिग्ध को पकड़ती हुई दिख रही है. अधिकारी अधिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि पकड़ा गया संदिग्ध वास्तव में हमलावर है या कोई और है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का तीसरा दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 13 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This