Third Phase Poll: वोटिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार, जानिए 3 बजे तक कितने प्रतिशत पड़े वोट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Elections 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनावों के तीसरे फेज के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से ही जारी है. आज देश के 93 लोकसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे 1300 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी. दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान के आकड़े चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिए गए हैं. आइए जानते हैं अब तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान…?

दोपहर 3 बजे तक कितने फीसदी मतदान?

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए दोपहर 3 बजे तक औसतन 50.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. असम में 63.08%, बिहार में 46.69%, छत्तीसगढ़ में 58.19%, दादरा और नगर हवेली और दमन दीव में 52.43%, गोवा में 61.39%, गुजरात में 47.03%, कर्नाटक में 54.20%, मध्य प्रदेश में 54.09%, महाराष्ट्र में 42.63%, उत्तर प्रदेश में 46.78% और पश्चिम बंगाल में 63.11% वोटिंग हुई है.

दोपहर 01 बजे तक 39.92% मतदान

लोकसभा चुनावों के तीसरे फेज के चुनाव में दोपहर 01 बजे तक 39.92% मतदान हुआ है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 01 बजे तक असम में 45.88%, बिहार में 36.69%, छत्तीसगढ़ में 46.14%, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 39.94%, गोवा में 49.04%, गुजरात में 37.83%, कर्नाटक में 41.59%, मध्य प्रदेश में 44.67%, महाराष्ट्र में 31.55%, उत्तर प्रदेश में 38.12% और पश्चिम बंगाल में 49.27% प्रतिशत मतदान हुआ है.

सुबह 11 बजे तक 25.41% मतदान

लोकसभा चुनावों के तीसरे फेज के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 25.41% मतदान हुआ है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक असम में 27.34, बिहार में 24.41%, छत्तीसगढ़ में 29.90% दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में 24.69%, गोवा में 30.94%, गुजरात में 24.35%, कर्नाटक में 24.48%, मध्य प्रदेश में 30.21%, महाराष्ट्र में 18.18%, उत्तर प्रदेश में 26.12% और पश्चिम बंगाल में 32.82% फीसदी मतदान हुआ है.

सुबह 9 बजे तक 10.57% हुआ मतदान

लोकसभा चुनावों के तीसरे फेज के तहत सुबह 9 बजे तक 10.81 फीसदी वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक असम में 10.12 फीसदी, बिहार में 10.41 फीसदी, छ्त्तीसगढ़ में 13.24 फीसदी, दादरा एंव नगर हवेली और दमन एवं दीउ में 10.13 फीसदी, गोवा में 13.02 फीसदी, गुजरात में 9.87 फीसदी, कर्नाटक में 9.45 फीसदी, मध्य प्रदेश में 14.43 फीसदी, महाराष्ट्र में 6.64 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 12.94 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 15.85 फीसदी मतदान हुआ.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This