Chitrakoot Road Accident: चित्रकूट में डंपर ने मारी ऑटो को टक्कर, 5 की मौत; 3 घायल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chitrakoot Road Accident: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से इस वक्त भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जहां तेज रफ्तार डंपर ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ऑटो रेलवे स्टेशन से रामघाट जा रहा था, जिसने कथित रूप से आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की थी और इसी दौरान ये हादसा हुआ. हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है.

जानिए पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी अमानपुर मुहल्ले के पास एक तेज रफ़्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी. जिस समय हादसा हुआ ऑटो में 8 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है. तीनों घायलों की स्थिति गंभीर है.

जानिए क्या बोले डॉक्टर

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ आरबी लाल ने बताया कि आठ लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिसमें से पांच की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों की स्थित बहुत ही गंभीर है. उनके मुताबिक मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version