दावाः नॉर्वे के पूर्व PM ने किया आत्महत्या का प्रयास, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thorbjörn Jagland: नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थोरब्योर्न जगलैंड को कथित तौर पर आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना पिछले हफ्ते हुई.

कुछ खबरों में दावा किया गया कि नॉर्वेजियन एडिटर्स एसोसिएशन ने उनके अधिवक्ता के साथ मिलकर इस मामले को सार्वजनिक न करने पर सहमति जताई थी. हालांकि, कुछ मीडिया प्लेटफॉर्मस पर उनकी गंभीर हालत का हवाला देते हुए यह खबर सामने आई.

यह पूरा मामला यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से उनके संबंधों को लेकर चल रही जांच से जुड़ा है. जगलैंड पर ‘एग्रेवेटेड करप्शन’ यानी गंभीर भ्रष्टाचार का भी आरोप है, जिसमें अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है.

उनके अधिवक्ता की फर्म एल्डेन लॉ फर्म ने CNN को पुष्टि की कि उन पर गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप तय हुआ है, लेकिन उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है.

जगलैंड 1996 से 1997 तक नॉर्वे के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी (2009–2015) के चेयरमैन और काउंसिल ऑफ यूरोप (2009–2019) के सेक्रेटरी जनरल रहे.

एपस्टीन से उनके कनेक्शन US जस्टिस डिपार्टमेंट की फाइलों से पता चले, जिससे पता चला कि जगलैंड और उनका परिवार पेरिस, न्यूयॉर्क और पाम बीच में एपस्टीन की प्रॉपर्टीज पर गए थे और शायद एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड, लिटिल सेंट जेम्स की ट्रिप का प्लान बनाया था.

Latest News

26 February 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This