कोलंबिया: राष्ट्रपति चुनाव से पहले गोली मारकर पूर्व मेयर और उनके सहयोगी की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Colombia Political Violence: राष्ट्रपति चुनाव से पहले कोलंबिया में हिंसा फैली है. कोलंबिया के मध्य इलाके में एक पूर्व मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी शनिवार को दी. इस हमले में पूर्व मेयर रोजर्स डेविया के साथ उनके एक सहायक एडर कार्डोना की भी मौत हो गई. डेविया राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला के करीबी सहयोगी थे. एस्प्रिएला नेशनल साल्वेशन मूवमेंट पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

कुबरल के ग्रामीण क्षेत्र में यह हमला हुआ. रोजर्स डेविया ने वर्ष 2020 से 2023 के बीच इस शहर के मेयर के रूप में शासन किया था. कुबरल शहर राजधानी बोगोटा से लगभग 170 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. मेटा विभाग के लोकपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस हमले की जानकारी साझा की.

यह क्षेत्र वर्तमान में तीन सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष का केंद्र बना हुआ है. इनमें से दो समूहों को अमेरिकी सरकार ने आतंकवादी संगठन माना है. तीसरा समूह पूर्व विद्रोही संगठन ‘फार्क’ (FARC) से अलग होकर बना एक गुट है. लोकपाल कार्यालय का कहना है कि इस तरह की हिंसा से 31 मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में लोगों के राजनीतिक अधिकारों और लोकतांत्रिक भागीदारी पर खराब असर पड़ सकता है.

आगामी राष्ट्रपति चुनाव में कम से कम 6 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं. इनमें दो सदस्य छोटी वामपंथी पार्टियों से हैं. चुनाव के नियमों के मुताबिक, यदि किसी भी उम्मीदवार को कुल वोटों का 50 प्रतिशत हिस्सा नहीं मिलता है, तो जून में शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच दोबारा मतदान कराया जाएगा.

सोशल मीडिया पर कोलंबिया के गृह मंत्री अरमांडो बेनेडेटी ने कहा कि जांच अधिकारी अभी तक यह नहीं जान पाए हैं कि डेविया पर हमला क्यों किया गया. मंत्री ने यह भी बताया कि पुलिस ने हाल ही में इसी शहर में एक अन्य राष्ट्रपति उम्मीदवार पालोमा वालेंसिया के एक कर्मचारी पर होने वाले हमले को नाकाम किया था.

Latest News

मुंबई में सम्मानित होंगे आचार्य लोकेश जी, मिलेगा ‘चैम्पियन ऑफ पीस एंड जस्टिस अवॉर्ड’

जैन आचार्य लोकेश जी को शांति, न्याय और मानवता के लिए किए गए योगदान के लिए मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘चैम्पियन ऑफ पीस एंड जस्टिस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.

More Articles Like This