UP में 81 जगहों पर होगी मतगणना, बोले DGP- शांतिपूर्ण होगी मतगणना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम को लेकर होने वाली मतगणना की तैयारियों पर कहा कि मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिस तरह से मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ, वैसे ही मतगणना भी शांतिपूर्वक सम्पन्न होगी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 81 जगहों पर मतगणना की जाएगी. कई जिलों में एक से अधिक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. केंद्रीय चुनाव अयोग के निर्देशानुसार सुरक्षाकर्मियो की तैनाती की गई है.

डीजीपी ने कहा कि मतगणना के सबसे अंदरूनी घेरे की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा की जाएगी. मध्यम घेरे की सुरक्षा पीएसी द्वारा की जाएगी और बाहरी घेरे की सुरक्षा के लिए लोकल पुलिसकर्मियों को मुश्तैद किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सात चरणों में मतदान हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है. यह प्रशासन के निष्पक्ष तरीके से काम करने का प्रमाण है.

Latest News

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बडा हमला, बलूचिस्तान में ताबड़तोड़ बरसाए ड्रोन, बोला-ले लिया बदला!

New Delhi: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर है. पाकिस्तान की ओर से की जा रही...

More Articles Like This

Exit mobile version