Pakistan Crime: पाकिस्तानी सेना का बलूचिस्तान में अत्याचार, केच जिले में जलाए लोगों के घर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Crime: पाकिस्तानी सैन्य बलों ने पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान के केच जिले के टुम्प क्षेत्र में एक आपरेशन के दौरान कई नागरिकों के घरों को आग लगा दी. बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, टुम्प के कोहद क्षेत्र में नागरिक दाद मुहम्मद के घरों को गुरुवार को सैन्य आपरेशन के दौरान जलाया गया. यह एक अलग घटना नहीं थी, क्योंकि इससे पहले भी उनके कई घरों पर छापे मारे गए थे और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था.

पाकिस्तानी बलों ने टुम्प के रोडबान क्षेत्र में भी छापे मारे और अपनी उपस्थिति बनाए रखी. हालांकि, गिरफ्तारियों या हताहतों की जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं थी. कुलांच और ग्वादर जिले के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सैन्य आपरेशन की रिपोर्ट मिली है.

पाकिस्तानी बलों का एक बड़ा दस्ता सुबह के समय क्षेत्र में प्रवेश किया और विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ा. टुम्प में हिंसा के दौरान दर्जनों घरों को आग के हवाले किया, जबकि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग निवासियों को शारीरिक दुर्व्यवहार और धमकियों का सामना करना पड़ा.

घटना की बलूच वुमेन फोरम ने की निंदा

बलूच वुमेन फोरम (बीडब्ल्यूएफ) ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि नागरिक समुदायों को जानबूझकर निशाना बनाना, निजी संपत्ति का विनाश और कमजोर जनसंख्या के प्रति दुर्व्यवहार मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है.

Latest News

Inflation News: अगर तेल और LPG की सप्लाई रुकी, तो भारत पर क्या होगा असर? फिर बढ़ेगी महंगाई!

ईरान और अमेरिका के बीच 60 दिनों के युद्धविराम के बाद कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिली है. हालांकि CRISIL का कहना है कि मिडिल ईस्ट में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और आने वाले महीनों में हालात पर नजर बनी रहेगी.

More Articles Like This

Exit mobile version