बिहार में बेखौफ हुए बदमाशः महाशिवरात्रि पर पटना में भरे बाजार दो युवकों को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Patna Firing: बिहार में अपराधियों के दिलोदीमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है. शायद यही कारण है कि वह आएदिन अपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में महाशिवरात्रि के दिन राजधानी पटना में हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े भरे बाजार में दो लोगों को गोली मार दी. इस वारदात से वहां अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

चाय पीने आए थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, यह वारदात रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास हुई. जहां चाय पीने आए दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. इस घटना वहां अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पाल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है.

सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया

सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि बाइक से दो अपराधी पहुंचे और स्कॉर्पियो पर सवार दोस्त पिंटू कुमार एवं बिट्टू कुमार पर गोलीबारी कर दी. गोली लगने से दोनों घायल हो गए. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इस बीच दोनों अपराधी मौके से भाग निकले.

आरोपितों की हुई पहचान

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कोई खोखा बरामद नहीं किए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मारने वाले अपराधी की पहचान अरमान एवं कारू के रूप में हुई है. एक साल पूर्व दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था और इसी विवाद के परिणाम स्वरुप रविवार को गोलीबारी की घटना हुई है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Latest News

Mahashivratri 2026: जब भूत-प्रेत संग निकली महादेव की बारात, झुक गई थी पृथ्वी; महर्षि अगस्त्य ने संभाला संतुलन

Mahashivratri 2026: देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन एवं दिव्य पर्व आज श्रद्धा और आस्था...

More Articles Like This