कस्टम विभाग ने चेन्नई एयरपोर्ट पर कुआलालंपुर से तस्करी करके लाए गए 4 हजार से ज्यादा कछुए किए बरामद, दो गिरफ्तार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
कस्टम विभाग ने चेन्नई एयरपोर्ट पर मलेशिया के कुआलालंपुर से तस्करी करके लाए गए 4,000 से अधिक विदेशी छोटे कछुओं को जब्त किया है, इसके साथ ही तस्करी करने वाले दो तस्करों को भी अरेस्ट किया है. सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की संबंधित धाराओं के तहत दोनों व्यक्तियों को अरेस्ट किया गया है.

कस्टम विभाग ने किया बरामद

कस्टम विभाग ने बताया, जानकारी मिली थी कि कुछ विदेशी वन्यजीव जानवरों को तस्करी करके देश में लाया जा रहा है, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर 27 सितंबर को कुआलालंपुर से यहां पहुंचे दो यात्रियों को रोका.जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 4,967 छोटे हरे कछुए और 19 पीले कछुए बरामद किए गए, जो विदेशी वन्यजीव प्रजातियां हैं.

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों ने प्रमाणित किया कि जब्त की गई प्रजातियां लाल कान वाले स्लाइडर कछुए (4,967 इकाइयां) और एल्बिनो लाल कान वाले स्लाइडर कछुए (19 इकाइयां) हैं. मलेशिया से प्रजाति को लाने वाले यात्री और उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. कस्टम विभाग मामले की आगे की जांच में जुट गई है.
Latest News

स्पेन के बाद इटली से भी अमेरिका को लगा झटका, ईरान युद्ध में अपनी जमीन के इस्तेमाल से किया इनकार

West Asia Crisis: ईरान से जंग के बीच अमेरिका को स्पेन के बाद अब इटली से भी झटका लगा...

More Articles Like This