Dehradun: देहरादून में हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, 6 युवक-युवतियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देहरादूनः उत्तराखंड भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां देहरादून में एक बेकाबू इनोवा कार कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में जा घुसी. इस हादसे में जहां छह युवक-युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है.

कंटेनर से टक्कर के बाद पेड़ से टकराई इनोवा
बताया जा रहा है कि यह हादसा कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात हुआ. तेज रफ्तार इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ताश की पत्तों की तरह बिखर गई. इस हादसे में 6 युवक और युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल को अस्पताल भेजवाया. कंटेनर को कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार, कार किशननगर चौक से आ रही थी. ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार कार ने कंटेनर को टक्कर मारी. कार की टक्‍कर इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट चिपक गया. इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से टकरा गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान गुनीत (19 वर्ष) निवासी जीएमएस रोड, कुणाल (23) वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल (23) निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल (24) निवासी कालिदास रोड और कामाक्षा (20 वर्ष) निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है. घायल सिधेश अग्रवाल (25 वर्ष) का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Bullet Train India: 15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने बताया पूरा प्लान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा 15 अगस्त 2027 से शुरू होगी. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का सूरत-बिलिमोरा सेक्शन सबसे पहले चालू किया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version