देहरादूनः पौड़ी में हादसा, खाई में गिरा पिकअप, तीन की मौत, चार छात्र घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देहरादूनः उत्तराखंड से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार को पौड़ी जिले के कोटद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया. एक अनियंत्रित पिकअप वाहन खाई में गिर गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार स्कूली बच्चे घायल हो गए. यह हादसा रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मिली जानकारी के मुताबिक, पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था. छुट्टी के बाद घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के कई छात्रों के साथ ही अन्य लोग वाहन में सवार थे. इसी बीच रणिहाट गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया.

इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Engineering Exports: जून में भारत का इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट 21% बढ़ा, अमेरिका-चीन समेत कई देशों से बढ़ी मांग

भारत का इंजीनियरिंग गुड्स एक्सपोर्ट जून 2026 में सालाना आधार पर 21% बढ़कर 11.48 अरब डॉलर पहुंच गया. अमेरिका, चीन और ओमान जैसे बाजारों से मजबूत मांग ने निर्यात को नई रफ्तार दी.

More Articles Like This