देहरादूनः पौड़ी में हादसा, खाई में गिरा पिकअप, तीन की मौत, चार छात्र घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देहरादूनः उत्तराखंड से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार को पौड़ी जिले के कोटद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया. एक अनियंत्रित पिकअप वाहन खाई में गिर गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार स्कूली बच्चे घायल हो गए. यह हादसा रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मिली जानकारी के मुताबिक, पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था. छुट्टी के बाद घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के कई छात्रों के साथ ही अन्य लोग वाहन में सवार थे. इसी बीच रणिहाट गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया.

इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

आज गुजरात को ₹14,000 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, किसानों के खाते में आएगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे...

More Articles Like This

Exit mobile version