Dehradun: खाईं में गिरी बेकाबू कार, दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun: देहरादून से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बुधवार को विकासनगर में एक बेकाबू कार गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

त्यूणी-अटाल मार्ग पर हुआ हादसा
बताया गया है कि त्यूणी-अटाल मार्ग पर तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में जा गिरी. इस हादसे में दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार के लिए उसे देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है.

शवों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई, जब परिवार त्यूणी के सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाईं से निकाला. टीम का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version