Rosemary Water: इस पौधे का पानी बालों को बनाएगा हेल्दी, बस इन बातों का रखें ध्यान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rosemary Water For hair: आज के समय में ज्‍यादातर लोग बालों की समस्‍या से परेशान है. इसमें बालों का गिरना, ग्रोथ न होना, स्‍कैल्‍प में खुजली, गंजापन आदि प्रॉब्‍लम शामिल है. लोग इस समस्‍या को दूर करने के लिए तमाम तरह के महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करते है. इसके बावजूद भी अच्‍छा रिजल्‍ट नहीं मिल पाता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्‍खे आजमाते हैं जो बेहद कारगर साबित होते हैं.

आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्‍तेमाल से आप अपने बालों को हेल्‍दी बना सकते हैं. जी हां, वो चीज है रोजमेरी वॉटर. यह बालों को हेल्‍दी बनाने में कारगर है. रोजमेरी वॉटर में मौजूद पोषण स्कैल्प को हेल्दी और बालों को घना बनाने का काम करते हैं. बस आपको इसे लगाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए. तो चलिए जानते हैं…

रोजमेरी वॉटर को लगाने का सही तरीका…  

बालों को हेल्‍दी, सॉफ्ट और घना बनाने में रोजमेरी कारगर है. लेकिन इसका इस्तेमाल बालों पर करते समय हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. यदि आप इसका यूज गलत तरीके से करेंगे, तो इससे आपके बाल खराब भी दिखने लगेंगे. इसे शुरू में पहले हल्का सा लगाकर देखें. अगर आपको ये सूट करें तभी इसे बालों में लगाएं.

रोजमेरी वॉटर स्‍प्रे बनाने के लिए आपको रोजमेरी के साथ दूसरी सामग्री जैसे- करी पत्ती, मेथी दाना या फिर गुड़हल के फूल को भी इसमें मिला सकते हैं. इसके लिए पत्तियों को पहले पानी से सही से धो लें. सभी चीजों को पानी में डालकर धीमी आंच पर डबल बॉयल आने तक उबाल लें. भूलकर भी इसमें किसी तरह का ऑयल न मिलाएं.

इसका इस्‍तेमाल ठंडा करने के बाद करें. इसे आप फ्रीज में रख सकती है. एक हफ्ते से पूराना रोजमेरी वाटर बालों में न लगाएं. रोजमेरी वॉटर को अपने स्कैल्प पर लगाएं ना कि बालों और सिर पर. इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें :- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, महादेव बरसाएंगे कृपा

 

Latest News

सीजफायर के मिनटों बाद ईरान ने 5 देशों पर दागी मिसाइलें, स्थिति बेहद संवेदनशील, शांति की कोशिश या धोखा?

US-Israel-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर ऐलान के तुरंत बाद ईरान पर मिसाइल हमले करने के आरोप...

More Articles Like This

Exit mobile version