दिल्लीः 36 जगहों पर 350 पुलिसकर्मियों ने की छापेमारी, 5 आरोपी फंदे में, 18 लाख कैश बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली की उत्तर-पूर्वी जिले की पुलिस की टीम ने शुक्रवार की आधी रात को बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस छापेमारी में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से असलहा, कारतूस के साथ ही लाखों की नकदी बरामद की.

छापेमारी में ये सामान और केश हुआ बरामद

पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने उत्तर-पूर्वी जिले में 36 स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से तीन अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, 2 देसी तमंचा और 20 जिंदा  कारतूस के साथ ही लैपटॉप, 7 मोबाइल फ़ोन और 18 लाख 70 हजार 150 रुपये कैश बरामद किए गए हैं.

छापेमारी में शामिल रहे 350 पुलिसकर्मी

इस छापेमारी में डीसीपी सहित 350 पुलिसकर्मी मौजूद शामिल रहे. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान अब्बास उर्फ ​​कमर उर्फ ​​गुड्डू चुंधा, इशरत, अल्ताफ, अयान उर्फ ​​सलमान और अरमान के रूप में हुई हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सावन का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भगवान शिव की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal, 30 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version