Delhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में स्कूटर में धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Blast: तेज धमाके से देश की राजधानी दिल्ली हदल गई. आज सुबह यहां रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक स्कूटर में तेज धमाका हुआ है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकर की गाड़ियां
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मिठाई की दुकान के पास एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है.

मौके पर मिला सफेद पाउडर
फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची है और जांच-पड़ताल में जुटी है. अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज मिलने की सूचना है. फिलहांल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

Elon Musk ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर कर सकेंगे ट्रांजैक्शन

Elon Musk ने एक्स मनी के प्रस्तावित फीचर का ऐलान किया, जिसमें कोई भी यूजर, किसी अन्य यूजर को...

More Articles Like This

Exit mobile version