Delhi Blast: लाल किला पर 26 जनवरी को थी हमले की प्लानिंग, डॉक्टर मुजम्मिल से पूछताछ में खुलासा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Blast: बीते सोमवार की देर शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार में हुए जबरदस्त धमाके से दिल्ली दहल उठी. इस घटना के बाद पुलिस और एजेंसियों ने अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दिल्ली धमाके में जो तीन प्रमुख संदिग्ध हैं, उनके नाम डॉ. मुजम्मिल, डॉ अदील अहमद डार और डॉ. उमर हैं. डॉ. उमर के धमाके के समय ही मारे जाने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं,  डॉ. मुजम्मिल और डॉ अदील अहमद डार पकड़े जा चुके हैं. अब मुजम्मिल से पूछताछ में होश उड़ाने वाला खुलासा हुआ है. होश उड़ाने वाला खुलासा कहना इसलिए गलत नहीं होगा कि इन लोगों ने दिल्ली के लाल किले पर हमले की प्लानिंग की थी.

26 जनवरी को लालकिला और दिवाली पर भी थी हमले की प्लानिंग

दिल्ली ब्लास्ट मामले में मुजम्मिल से पूछताछ में पता लगा है कि डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर उमर ने लालकिले की रेकी की थी. उन्होंने जनवरी के पहले हफ्ते में लालकिले की रेकी की थी. डॉक्टर मुजम्मिल के फोन के डंप डाटा से ये जानकारी मिली है. पूछताछ में जांच एजेंसी को ये भी पता चला है कि इनकी प्लानिंग का हिस्सा 26 जनवरी पर लालकिले को टारगेट करना था. ये दीवाली पर भी भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे.

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था. उसी के कुछ घंटे बाद ही लाल किले के पास धमाका हुआ. पुलिस सूत्रों का कहना है कि डॉ उमर जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का एक सदस्य था. इसमें कई डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर अदील अहमद डार भी इसके सदस्य थे.

जम्मू-कश्मीर पुलिस हाफिज इश्तियाक को फरीदाबाद से अपने साथ श्रीनगर लेकर गई है. आपको बता दें कि हाफिज इश्तियाक का घर डॉक्टर मुजम्मिल ने किराए पर लिया था. मुजम्मिल ने हाफिज इश्तियाक के जिस घर को किराए पर लिया था, उस घर के कमरे से 2563Kg विस्फोटक मिला था. NIA भी हाफिज इश्तियाक से पूछताछ कर रही है.

दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत

मालूम हो कि दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है और अभी 21 घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से भी कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Latest News

GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था दिखाएगी दम! पहली तिमाही में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ, SBI Research का बड़ा अनुमान

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP Growth 7% तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट में महंगाई, मानसून, एल नीनो और खरीफ फसलों को लेकर भी अहम अनुमान जताए गए हैं.

More Articles Like This