दिल्ली धमाके पर चीन की आयी पहली प्रतिक्रिया, सिंगापुर ने बताया आतंकी हमला और अमेरिका समेत अन्य देशों ने…

Must Read

Delhi Blast : वर्तमान में दिल्ली में लाल किले के गेट नंबर-1 के पास हुए धमाके पर चीन ने दुख व्यक्त किया है. इस हमले को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि हम दिल्ली में हुए घटना से स्तब्ध हैं.” इसके साथ ही उन्‍होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि इस घटना में किसी चीनी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है.

बता दें कि इस विस्‍फोट को लेकर भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की. जानकारी देते हुए बता दें कि इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं. ऐसे में उन्‍होंने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से दुखी हूं और पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”

घटना पर रूसी राजदूत ने जताया दुख

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस घटना पर भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने दुख जताते हुए कहा कि जांच के दौरान विस्फोट के कारणों का पता चल जाएगा. ऐसे में उन्‍होंने एक्‍स पर इसकी जानकारी दी और कहा कि “लाल किले में हुए विस्फोट से स्तब्ध हूं. इसके साथ ही उन्‍होंने उम्‍मीद जताई की गहन जांच के चलते जल्‍द ही घटना के कारणों का पता चल जाएगा. हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार- अमेरिका

इसके साथ ही दिल्‍ली के लाल किले के पास हुए हमले को लेकर अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि वह हालात पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर मदद देने के लिए तैयार है. बता दें कि उन्‍होंने पोस्‍ट करते हुए लिखा कि “यह घटना दुखद है. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिवार के लोगों को खो दिया है. हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं. ”

सिंगापुर ने हमले को बताया आंतकी घटना

मीडिया रिपोर्ट के मताबिक, भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट को आतंकवादी हमला बताया और कहा कि “लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मेरी प्रार्थनाएं. साथ ही सिंगापुर इस आतंकी घटना की निंदा करता है.”

 इसे भी पढ़ें :- ट्रंप का बड़ा खुलासा, विदेशी छात्रों को रोका तो अमेरिका की यूनिवर्सिटीज हो जाएंगे तबाह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This