Delhi Crime: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, मकान में मिले तीन लोगों के शव, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां दक्षिणपुरी इलाके में स्थित एक मकान में तीन लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि चौथा व्यक्ति की हालत गंभीर है. सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट हैं.

मिला जानकारी के अनुसार, मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लोगों के शव मिले, जबकि चौथा गंभीर हालत में मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेसिंक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की. आशंका है कि चारों की मौत सफोकेशन की वजह से हुई है.

मृतकों में दो सगे भाई

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों शव पुरुषों के हैं और ये एसी मैकेनिक का काम करते थे. चारों मृतकों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं. पुलिस का कहना है कि मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस का क्या है कहना?

पुलिस के अनुसार, आज एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि उसका भाई फोन नहीं उठा रहा और घर का दरवाजा अंदर से बंद है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में फर्स्ट फ्लोर पर चार लोग बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे. सभी को अंबेडकर अस्पताल भेजा गया और बाद में उन्हें सफदरजंग और एम्स टीसी में भी स्थानांतरित कर दिया गया. उपरोक्त चार व्यक्तियों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया और एक का इलाज चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक, कॉलर जीशान ने पुलिस को कॉल किया था कि उसका भाई इमरान उर्फ सलमान, मोहसिन और हसीब और एक शख्स घर के कमरे में है. सभी ऐसी मैकेनिक का काम करते थे. क्या एसी के समान में लीकेज की वजह से दम घुटने से मौत हुई या फिर मौत का कारण कुछ और है, ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगा, फिलहाल बॉडी पर बाहर से कोई चोट के निशान नहीं हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version