होर्मुज में भारत आ रहे थाई कार्गो शिप पर हमला, 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाला, तीन लापता

US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत की ओर जा रहे एक थाई कार्गो जहाज पर बुधवार को प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. Royal Thai Navy के अनुसार जहाज पर सवार 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. हालांकि अभी भी तीन लोगों के जहाज पर फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है. इस घटना के बाद वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

उठता दिखाई दिया काला धुआं

हमले के बाद जहाज से काला धुआं उठता दिखाई दिया और लाइफ बोट्स पानी में तैरती दिखीं. थाई नेवी ने कहा कि हमले के कारण की जांच की जा रही है. अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. रिपोर्टों के अनुसार Thailand के झंडे वाला बल्क कैरियर Mayuree Naree cargo vessel होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उस पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया.

दो जहाजों पर हमले की खबर

यह जहाज भारत की ओर जा रहा था और घटना Oman के तट से करीब 11 समुद्री मील (लगभग 18 किलोमीटर) उत्तर में हुई. अधिकारियों ने बताया कि उसी दिन दो जहाजों पर हमले की खबर सामने आई है. इससे इस महत्वपूर्ण वैश्विक समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल और माल ढुलाई होती है.

तेल टैंकरों की आवाजाही को रोकने की कोशिश

रिपोर्टों के अनुसार Iran ने इस क्षेत्र में अपनी नौसैनिक मौजूदगी बढ़ा दी है और तेल टैंकरों की आवाजाही को रोकने की कोशिश कर रहा है. इससे वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका भी बढ़ गई है. United Nations और United Nations Conference on Trade and Development (UNCTAD) ने चेतावनी दी है कि अगर इस समुद्री मार्ग में लंबे समय तक बाधा आती है, तो इससे वैश्विक व्यापार, तेल आपूर्ति और खाद्य कीमतों पर गंभीर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें. दिग्गज एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का 72 साल की उम्र में निधन, सेलेब्स से लेकर फैंस तक दे रहे श्रद्धांजलि

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version