Delhi Crime: युवक ने ASI पर बरसाईं गोलियां, फिर खुद को भी मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पूर्वी दिल्लीः पूर्वी दिल्ली से सनसनीखेज खबर आ रह है. यहां मीत नगर फ्लाईओवर के पास एक युवक ने कई राउंड गोलियां चला दी. एक गोली बाइक सवार दिल्ली पुलिस के एएसआई दिनेश शर्मा और दूसरी गोली स्कूटी सवार अमित को लगी. इस घटना के बाद हमलावर मुकेश ने जबरदस्ती एक ऑटो को रोकवाया और उसमें बैठकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली लगने से एएसआई की मौत हो गई, जबकि घायल स्कूटी सवार का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है.

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने कहा
घटना के संबंध में जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की का कहना है कि 11:42 बजे नंद नगरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स ने मीत नगर फ्लाईओवर पर कई राउंड गोलियां चला दी है. दो वाहन चालकों को गोलियां लगी है, हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस तत्काल तीनों घायलों को अस्पताल में ले गई, जहां हमलावर और एएसआई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला कि हमलावर ने दोनों वाहन चालकों को गोली मारने के बाद एक ऑटो को रोका और जबरन उसमें बैठ गया.

ऑटो चालक महमूद अपनी जान बचाने के लिए ऑटो से कूद गया, हमलावर ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली. पुलिस ने मौके पर पिस्टल और कारतूस के खोके बरामद किए है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस बात की जांच की जा रही है कि आखिरकार युवक ने किन वजहों को लेकर इस घटना को अंजाम दिया.

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल पंप जाने से पहले चेक करें नए रेट, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today 10 July 2026: अगर आज गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव चेक कर लें. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और हैदराबाद समेत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग बनी हुई हैं.

More Articles Like This