Delhi Encounter: दिल्ली में दो जगहों पर मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी पुलिस की गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Encounter: दिल्ली से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में हुई गोलीबारी में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली मुठभेड़ जैतपुर इलाके में हुई, जहां पुलिस ने 27 मई को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल करण मावी पर हमला करने वाले आरोपी आसिफ को घायलावस्था में गिरफ्तार किया.

घायल दोनों बदमाशों का चल रहा इलाज

वहीं, दूसरी मुठभेड़ आज सुबह करीब 4:30 बजे कालंदी कुंज इलाके में हुई, जहां 30 मई को लड़की के अपहरण और हत्या का आरोपी राजपाल पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया. स्पेशल स्टाफ के एसआई शुभम की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं हैं. घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है.

Latest News

किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips : भारतीय हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version