Delhi: पिता कर रहा था बच्चों का इंतजार, काल के रूप में आ गई गाय, ली जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली से दिल के दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां शुक्रवार को देवली इलाके में बच्चों का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति पर गाय ने हमला बोल दिया. काल के रूप में आई गाय ने पैरों से कुचलकर उक्त व्यक्ति की जान ले ली. इस घटना की वीडियो भी सामने आया है.

अचानक गाय ने बोला हमला
इस घटना के वीडियो को जिसने भी देख वह दहल गया. दरअसल एक व्यक्ति अपने बच्चों का स्कूल से आने की प्रतीक्षा में खड़ा था. इसी दौरान अचानक एक गाय आती है और उस पर हमला कर देती है. जब तक व्यक्ति कुछ समझ पाता है, उसे गाय अपने पैरों से कुचलने लगती है.

गाय ने व्यक्ति को बार-बार पैरों से कुचला
व्यक्ति को एक के बाद एक कई बार गाय अपने पैरों से कुचलती है. ये देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्यक्ति को बचाने के लिए कुछ लोग आगे भी आते हैं. एक शख्स गाय को डंडे से मारकर उसे भगाने की कोशिश करता है. गाय जैसे ही वहां से आगे बढ़ती है, एक अन्य शख्स घायल व्यक्ति को जमीन से खींचकर वहां से हटाने की कोशिश करता है. यह देखकर गाय एक बार फिर पीड़ित व्यक्ति पर हमला कर देती है.

घायल को तत्काल लोग ले गए अस्पताल, नहीं बची जान
फिर गाय को मारकर वहां से भगाया जाता है. तत्काल लोगों द्वारा एक ऑटो को बुलाया जाता है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाते हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम सुभाष है. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This

Exit mobile version