Delhi Fire: पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले चार श्रमिक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बाहरी दिल्लीः बाहरी दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक पॉलिथीन बनाने वाली तीन मंजिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में चार श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए. उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना मिलते ही पहुंची दमकल गाड़ियां

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम 7:30 बजे इस फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली. इस दुर्घटना के दौरान फैक्ट्री में करीब 12 से 13 लोग मौजूद थे. इनमें से चार लोग अंदर ही फंस गए, अन्य लोग फैक्ट्री के बाहर आ गए थे. दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना पर एक के बाद एक 16 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई.

देर तीन और सुबह निकाला एक शव

आग भीषण होने के कारण बाद में आठ गाड़ियां और भेजी गई. कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही थी. ऐसे में अर्थमूवर से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई. जिसके बाद कर्मचारी सर्च आपरेशन के लिए फैक्ट्री के अंदर घुसे. देर रात करीब एक बजे तीन शवों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया. एक शव बुधवार की सुबह करीब नौ बजे निकाला गया.

Delhi Factory Fire

तीन घायलों का चल रहा इलाज

सभी शवों को रोहिणी के बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है. वहीं, तीन घायलों को पास के ही अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अन्य बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

घटना की जांच में जुटी है पुलिस

दमकल विभाग के अनुसार, इस भीषण आग पर काबू पाने में करीब 12 घंटे का समय लग गया. अभी भी कूलिंग और सर्च ऑपरेशन का काम जारी है. रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार, आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फैक्ट्री मालिक का भी पता लगा रही है. फैक्ट्री वैध है या अवैध है, इसकी भी जानकारी की जा रही है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This