कालकाजी गैंगरेप की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, ‘गर्दन पर चाकू रखकर…’ पीड़िता ने बताई पूरी आपबीती

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kalkaji Gangrape Case: दिल्ली के कालकाजी इलाके में सामने आए कथित गैंगरेप मामले में पीड़िता ने घटना से पहले की पूरी जानकारी साझा की है. उसके मुताबिक, वह अपने जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर में पूजा करने गई थी. शाम करीब 5:45 बजे मंदिर पहुंचने के बाद वह लगभग 7 बजे अपने दोस्त समीर के साथ बाहर निकली. इसके बाद दोनों कालकाजी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-7 के पास स्थित पार्क में गए और एक बेंच पर बैठ गए. पीड़िता के अनुसार, वहां बैठने के कुछ ही देर बाद करीब 30 से 35 साल की उम्र के तीन युवक उनके पास पहुंचे.

आरोप है कि युवकों ने पहले उसके दोस्त समीर को थप्पड़ मारा और फिर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों से पूछताछ की. इसके बाद उन्होंने पीड़िता और उसके दोस्त के मोबाइल फोन कथित तौर पर अपने कब्जे में ले लिए.

चाकू दिखाकर उसे डराया और उसके साथ जबरदस्ती की

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों में से एक ने अपने साथी को ‘आसिफ’ कहकर बुलाया, जिसके बाद उसने कथित तौर पर काले रंग की पिस्तौल निकाल ली. इसके बाद हेमू और दीपु नाम के बताए जा रहे दोनों अन्य आरोपियों ने चाकू निकालकर पीड़िता को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले जाने का आरोप है. उसने बताया कि उसे झाड़ियों के पास और लाल रंग की बेंच वाले इलाके में ले जाया गया. उसके आरोप के मुताबिक, तीनों युवकों ने बारी-बारी से चाकू दिखाकर उसे डराया और उसके साथ जबरदस्ती. की

मैं कालकाजी मंदिर में पूजा करने जाना चाहती Kalkaji Gangrape Case

लड़की ने बताया- मेरा जन्मदिन था. मैं कालकाजी मंदिर में पूजा करने जाना चाहती थी, इसलिए मैंने अपने दोस्त से मुझे वहां ले चलने के लिए कहा. मेरी मां खाना बनाने का काम करती हैं और वो अपने काम पर गई थीं. इसलिए मैंने अपनी बड़ी बहन को बताया कि मैं अपने दोस्त के साथ मंदिर जा रही हूं. मैं शाम करीब 5 बजे घर से ऑटो लेकर निकली. करीब 5:45 बजे हम कालकाजी मंदिर पहुंच गए. शाम करीब 7 बजे तक हम मंदिर में रहे। इसके बाद मंदिर से बाहर आ गए. कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बाहर से हमने चिप्स और पानी की बोतल खरीदी. इसके बाद हम गेट नंबर-7 से पार्क के अंदर चले गए.

30 से 35 साल की उम्र के तीन लड़के वहां आए

पीड़िता ने आगे बताया- मैं इस्कॉन मंदिर में भी पूजा करना चाहती थी. मैंने अपने दोस्त से कहा कि पहले कुछ देर पार्क में बैठकर चिप्स खा लेते हैं, उसके बाद मंदिर चलेंगे. जैसे ही हम पार्क में जाकर एक बेंच पर बैठे और चिप्स का पैकेट खोला, तभी करीब 30 से 35 साल की उम्र के तीन लड़के वहां आए. उन्होंने मेरे दोस्त को पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारा. जब हमने उनसे पूछा कि वे कौन हैं, तो उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पूछा कि हम यहां क्यों आए हैं. उन्होंने कहा कि यहां आना मना है. इसके बाद एक लड़का मेरे दोस्त समीर को दूसरी तरफ ले गया. उन्होंने हमारे मोबाइल फोन भी ले लिए.

झाड़ियों की तरफ इशारा करके मुझे वहां चलने के लिए क

उसने बताया कि इ सके बाद दो लड़कों ने झाड़ियों की तरफ इशारा करके मुझे वहां चलने के लिए कहा. मैं डर गई और मैंने उनसे कहा कि जो भी पूछना है, यहीं पूछिए और मेरी मां से बात कर लीजिए. तभी एक लड़के ने कहा, ‘आसिफ भाई, गन निकाल.’ जिस लड़के को आसिफ कहकर बुलाया गया, उसने बैंगनी रंग की शर्ट पहन रखी थी और वो तीनों में सबसे ज्यादा मजबूत शरीर वाला था. आसिफ ने काले रंग की बंदूक निकाली और कुछ देर बाद उसे वापस अपनी जेब में रख लिया.

मेरी गर्दन पर चाकू रखा 

फिर दोनों लड़कों ने चाकू निकाल (Kalkaji Gangrape Case) लिए और मुझे एक सुनसान और अंधेरी जगह पर ले गए. आसिफ ने मुझे लाल रंग की बेंच पर लेटा दिया. इसके बाद उसने दूसरे लड़के से कहा, ‘हेमू, इधर नजर रखना, कोई इस तरफ न आए.’ आसिफ ने मेरी गर्दन पर चाकू रखकर मेरे साथ जबरदस्ती की. मुझे बहुत दर्द हो रहा था और मैं रो रही थी. इसके बाद आसिफ ने हेमू से कहा, ‘हेमू, तुम आओ, मैं दीपु के पास जा रहा हूं.’ इसके बाद हेमू मुझे पास की दूसरी बेंच पर ले गया. उसने भी मेरी गर्दन पर चाकू रखा और मेरे साथ जबरदस्ती की.

जान से मारने की दी धमकी

फिर तीसरा लड़का, जिसे दोनों दीपु नाम से बुला रहे थे, वहां आया. उसने भी मेरी गर्दन पर चाकू रखा और मेरे साथ जबरदस्ती की. फिर उन लोगों ने मुझे जल्दी से कपड़े पहनने के लिए कहा. उसने मुझे अपनी टी-शर्ट और जींस दी. मैंने कपड़े पहने. उसके बाद वे समीर को भी वापस लेकर आ ए.उन्होंने हमें हमारे मोबाइल फोन वापस कर दिए और धमकी दी कि जल्दी यहां से चले जाओ, वरना वे हमें मार देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में किसी को कुछ मत बताना. इसके बाद वे हमें पार्क से बाहर ले गए.

मैंने समीर को अपने साथ हुई (Kalkaji Gangrape Case) पूरी घटना के बारे में बताया. समीर ने पीसीआर को फोन किया. कुछ देर बाद पुलिस हमारे पास पहुंची. बता दें कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी आसिफ सहित उसके दो अन्य साथियों हेमंत और उसके भाई मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: अमेरिकी पीड़ितों से 100 करोड़ ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 अरेस्ट

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version