दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, माता-पिता और भाई का कत्ल कर युवक हुआ गायब

Delhi: दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में बुधवार देर रात एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर से बदबू आ रही है. मौके पर पहुंची टीम ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा रोंगटे खड़े कर देने वाला था. ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ पिता और बड़े बेटे की लाश पड़ी थी, वहीं पहली मंजिल पर महिला की लाश मिली. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी सिद्धार्थ (22-23 साल) फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी जानकारी

बदबू से खुला राज पड़ोसियों ने बताया कि घर से पिछले दो दिनों से बदबू आ रही थी. पहले तो लोगों ने सोचा कि शायद कोई जानवर मर गया हो, लेकिन जब बदबू असहनीय हो गई तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर खोला और देखा कि पूरा घर खून से सना हुआ था. परिवार के तीनों सदस्यों की हत्या कर दी थी. यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी सहम गए.

पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (50), उनकी पत्नी रजनी (45) और बेटे ऋतिक (24) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि परिवार में एक और बेटा सिद्धार्थ (22) भी रहता था,  जो कथित तौर पर मानसिक रोगी था.

मानसिक बीमारी और नशे की लत

पुलिस को घर से कुछ दवाइयां और मेडिकल डॉक्यूमेंट्स मिले हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि सिद्धार्थ पिछले 12 साल से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था. इसके अलावा वह नशे का भी आदी था. माता-पिता और बड़ा भाई अक्सर उसे नशा छोड़ने और काम करने की सलाह देते थे. इसी बात को लेकर घर में रोज झगड़ा होता था. कई बार आवाजें पड़ोसियों तक भी पहुंचती थीं.

पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया है. पुलिस का मानना है कि सिद्धार्थ हत्या के बाद इलाके से बाहर निकल गया होगा.

फिलहाल घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर आरोपी के व्यवहार और मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बड़ा अभियान, डीएम को प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version