दिल्ली पुलिस का एक्शनः इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब अरेस्ट, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uday Bhanu Chib Srrest: दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में हैं. पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही है. इसी कड़ी में अब इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका हैं.

दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को कोर्ट में पेश किया

उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है. पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर और अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पैरा मिलट्री फोर्स को तैनात किया गया है. कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं.

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस ने लिखा कि दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है. देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है. हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं. हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, उनके लिए लड़ते रहेंगे.

पूर्व सीएम ने गिरफ्तारी की निंदा की

इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उदय भानु चिब एवं अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं.

Latest News

भारत-इजरायल रक्षा सहयोग को नई गति, दुश्मनों की मिसाइलें होंगी ध्वस्त

India Israel Defense Deal : इजरायल के लिए हमास, हिज़्बुल्ला और ईरान के खिलाफ जंग में ढाल बने आयरन डोम...

More Articles Like This

Exit mobile version