स्पाइसजेट के विमान का हवा में फेल हुआ इंजन, इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों की अटकी सांसें

New Delhi: दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद वापस इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार की सुबह आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. इससे हड़कंप मच गया. विमान के इंजन में आई अचानक तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने आनन-फानन में वापस दिल्ली लौटने का फैसला किया.

पायलट को इंजन में खराबी का मिला संकेत

स्पाइसजेट की फ्लाइट SG121 ने दिल्ली से लेह (स्मी) के लिए सामान्य रूप से उड़ान भरी थी. विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे. जैसे ही विमान ने ऊंचाई पकड़ी, पायलट को एक इंजन में खराबी का संकेत मिला. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी.

तत्काल फुल इमरजेंसी घोषित

विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर तत्काल फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. रनवे के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात कर दी गईं. हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

इंजन की बारीकी से जांच कर रही है टीम

लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया. स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार यात्रियों को उनके गंतव्य (लेह) तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है. वहीं इंजीनियरिंग टीम खराब हुए इंजन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि खराबी के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

हवा में देखी चिंगारी और आग की लपटें 

पैसेंजर्स ने बताया कि हवा में चिंगारी और आग की लपटें देखी गईं, जिससे यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया. फ्लाइट में करीब 150 यात्री सवार थे, जो अचानक हुए इस तकनीकी समस्या से भयभीत हो गए. स्वास्थ्य मंत्री तथा एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका है और किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है.

इसे भी पढ़ें. इंदौर में सजेगा ‘प्रजातंत्र’ का कवि सम्मेलन: CM मोहन यादव देंगे शुभकामनाएं, CMD उपेंद्र राय की रहेगी खास मौजूदगी

Latest News

Bhopal Conversion Case: नशीली चाय, ब्लैकमेल और धर्मांतरण… ‘अमरीन’ के जाल में फंसी ब्यूटीशियन, भोपाल से अहमदाबाद तक दरिंदगी

भोपाल में एक ब्यूटीशियन ने नशा देकर रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

More Articles Like This

Exit mobile version