अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव, 5,600 से अधिक उड़ानें रद्द और स्कूल बंद

US Snowstorm : अमेरिका के पूर्वी राज्यों में भारी बर्फबारी ने कहर बरपाया. बता दें कि मैरीलैंड से मेन तक का इलाका प्रभावित हुआ, इसकी वजह से लाखों लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है. तेज़ हवाओं और ब्लिज़र्ड की चेतावनी के बीच यातायात ठप हो गया और स्कूल व व्यवसाय बंद हो गए.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक दशक की सबसे ज़्यादा ताकतवर तूफ़ान था. इसके साथ ही मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में कई जगहों पर 2 फीट (60 सेंटीमीटर) से अधिक बर्फ गिर गई. बता दें कि इन जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है. इसने यातायात को पूरी तरह से प्रभावित किया और संयुक्त राष्ट्र को भी सुरक्षा परिषद की बैठक स्थगित करनी पड़ी. इसके साथ ही अधिकारियों ने आपात स्थिति घोषित की. इतना ही नही बल्कि न्यूयॉर्क सिटी में स्कूल भी बंद रहे, और शहर को छह साल बाद अपना पहला स्नो डे मिला.

एक बार फिर बर्फबारी की संभावना

हालात को देखते हुए राष्ट्रीय मौसम सेवा का कहना है कि जैसे ही यह बर्फबारी उत्तर की ओर बढ़ी और कुछ इलाकों में कम हुई, वे अगले हफ़्ते फिर एक नए तूफ़ान पर नज़र रख रहे हैं, जो कि क्षेत्र में और बर्फ ला सकता है. बता दें कि मौसम सेवा ने तूफ़ान को “क्लासिक बॉम्ब साइकलोन/नॉरईस्टर” कहा. यह बॉम्ब साइकलोन तब होता है जब तूफ़ान का दबाव 24 घंटे में तेज़ी से गिरता है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह मुख्य रूप से पतझड़ और सर्दियों में होता है, जब ठंडी आर्कटिक हवा दक्षिण की गर्म हवा से टकराती है.

लोगों के लिए तूफ़ान मुश्किल और खतरनाक

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह तूफ़ान लोगों के लिए मुश्किल और खतरनाक था, ऐसे में मौसम विशेषज्ञ इसके सौंदर्य और शक्ति की भी तारीफ़ कर रहे थे. नेशनल वेदर सर्विस, वेदर प्रेडिक्शन सेंटर, मैरीलैंड के चेतावनी समन्वय मौसम वैज्ञानिक ओवेन शिएह ने बताया कि बर्फ गिरने के लिए तापमान बिल्कुल सही था. अगर ज्यादा गर्म होता तो बारिश होती, और अगर ज्यादा ठंडा होता तो हवा में नमी कम होती और बर्फ कम गिरती.

न्यूयॉर्क में स्थिति

जानकारी के मुताबिक, लोअर मैनहट्टन में बर्फ हटाने वाले लोग आम तौर पर ऑफिस आने वालों से ज़्यादा दिखाई दिए. सड़कों पर लोग आसानी से चल रहे थे, जो आमतौर पर सुबह यातायात से भरी रहती हैं. बता दें कि वाल स्ट्रीट के पास एक आवासीय टॉवर में कांसिएर्ज लुइस वालेज़ ने कहा कि “यह बहुत शांत है और इसमें सिफ हवाओं की आवाज़ सुनाई दे रही है. कुछ निवासी जरूरी सामान लेने गए हैं, इसके अलावा कुछ नहीं.”

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

इसके साथ ही ब्रिटेन से न्यूयॉर्क आए पर्यटक करेन स्मिथ और एडेल बाउडेन का कहना है कि “हमने टाइम्स स्क्वायर में सड़कों पर नाच किया. उनका मानना है कि हमने कभी सोचा नही था कि ऐसा कर सकते हैं.”इंग्रिड देविता ने कहा कि उन्हें लोअर ईस्ट साइड पर स्की से पैट्रोल करना पसंद है, ताकि बर्फ में फँसे लोगों की मदद कर सकें.

बर्फबारी ने तोड़ा रिकॉर्ड

  • न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में 19 इंच (48 सेंटीमीटर) बर्फ गिरी.
  • नंटकेट में सबसे तेज़ हवा 83 मील प्रति घंटा (133 किमी/घंटा) दर्ज की गई. केप कॉड में हर जगह हारिकेन जैसी हवाएं देखने को मिलीं.
  • वारविक, रोड आइलैंड में 3 फीट (91 सेंटीमीटर) से ज़्यादा बर्फ गिरी, जो इस साल अब तक देश में सबसे ज़्यादा है.

खास जगहों पर तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कनेक्टिकट में मिस्टिक सीपोर्ट म्यूज़ियम के कर्मचारी ऐतिहासिक जहाज़ों से बर्फ हटाने की तैयारी कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इनमें 19वीं सदी की अमेरिकी मर्चेंट फ्लीट की 113 फुट लंबी चार्ल्स डब्ल्यू मॉर्गन नाम की व्हेलिंग शिप शामिल है. इसके साथ ही शैनन मैकेंज़ी, वाइस प्रेसिडेंट ऑफ़ वॉटरक्राफ्ट ऑपरेशंस, का कहना है कि मशीन या धातु की बेलचियों से नुकसान हो सकता है,

आपात स्थिति और उड़ानें की गई रद्द

  • न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फ़िया और अन्य शहरों ने आपात स्थिति घोषित की.
  • सोमवार को 5,600 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं.
  • मंगलवार के लिए 2,000 और उड़ानें रद्द की गईं.
  • लगभग 2,500 उड़ानें देरी का सामना कर रही हैं.

सार्वजनिक परिवहन ठप

बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर सार्वजनिक परिवहन ठप हो गया, जबकि न्यूयॉर्क सिटी में डोरडैश ने रातभर डिलीवरी रोक दी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तेज़ हवाओं और भारी बर्फ के कारण पेड़ टूट सकते हैं और बिजली लंबे समय तक बंद रह सकती है.

  • देश भर में 4,50,000 से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में थे.
  • मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने भी कहा कि सबवे लाइनें ज़्यादातर चल रही हैं, सिवाय स्टेटन आइलैंड के, जहां सेवा अभी भी बंद है.
  • बस यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
  • बाहरी लाइन पर चलने वाली ट्रेनें देर से चलेंगी.

इसे भी पढ़ें :- PM मोदी के इजरायल दौरे से पहले नेतन्याहू को सता रहा डर! संसद को लेकर उठाया बड़ा कदम

Latest News

Vishwakarma Puja 2026: सितंबर में कब है विश्वकर्मा पूजा? यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी सूची

विश्वकर्मा पूजा 2026 इस साल 17 सितंबर को मनाई जाएगी. जानिए पूजा में लगने वाली सामग्री, भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि, पूजा के लाभ और जाप किए जाने वाले मंत्र.

More Articles Like This

Exit mobile version