दिल्ली पुलिस का एक्शनः संवैधानिक पदों के खिलाफ पोस्ट-वीडियो पर ‘एक्स’ से मांगी अकाउंट्स की पूरी डिटेल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Police X Notice: दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान और बाद में सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं. दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस भेजा है.

पुलिस ने एक्स से संबंधित पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाने या ब्लॉक करने के साथ ही उसे पोस्ट करने वाले अकाउंट की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. पुलिस का कहना है कि यह सामग्री संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर प्रसारित की जा रही है और इसकी जांच की जा रही है.

पुलिस ने अकाउंट धारक की पूरी जानकारी मांगी

एक्स से जिस अकाउंट से संबंधित पोस्ट या वीडियो अपलोड किया गया है, उसके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस ने मांगी है. इसमें अकाउंट धारक का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी के अलावा लॉग-इन और लॉग-आउट का समय और तारीख सहित तकनीकी विवरण शामिल हैं.

पोस्ट का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश

पुलिस ने प्लेटफॉर्म से कहा है कि संबंधित पोस्ट या वीडियो से जुड़े सभी रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखा जाए. साथ ही जांच में उपयोगी कोई अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसके अलावा BSA की धारा 63(4) के तहत आवश्यक प्रमाणपत्र भी मांगा गया है.

सीजेपी प्रदर्शन के बाद शुरु की गई कार्रवाई

सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है. प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. इन्हीं में से कुछ सामग्री को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई. जिसमें आरोप लगाया गया कि संवैधानिक पदों के खिलाफ आपत्तिजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है. शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिजिटल साक्ष्य और संबंधित अकाउंट की जानकारी एकत्र कर रही है.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This