Delhi: सीवर साफ करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली से हादसे भीषण हादसे की खबर आ रही है. यहां सीवर की सफाई करने के लिए उतरे तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

बताया जा रहा है कि दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर एनबीसीसी कंस्ट्रक्शन साइट पर सीवर लाइन की सफाई करने के लिए एक मजदूर उतरा था, जिसकी मौत हो गई. जब काफी देर तक वह मजदूर बाहर नहीं एक के बाद दो अन्य मजदूर भी सीवर में उतर गए और उनकी भी मौत हो गई.

घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि जहरीली गैस की वजह से तीनों मजदूरों की मौत हुई है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This

Exit mobile version