देवरियाः स्कूल में छोला खाने से 40 बच्चे बीमार, आठ गंभीर, विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है. आज यहां रामपुर कारखाना क्षेत्र के मेहरौना गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में बासी छोले खाने से 40 बच्चों की हालत बिगड़ गई. उल्टी-दस्त, पेट में दर्द तथा बुखार होने से 8 बच्चों की हालत गंभीर हो गई. उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

घटना से विद्यालय प्रबंधन में मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार, आश्रम पद्धति विद्यालय में कुल 300 बच्चों का नामांकन है. सभी बच्चों को आवासीय व्यवस्था दी गई है. सोमवार की दोपहर में बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से बासी छोला वितरित कर दिया गया. उसके कुछ ही देर बाद ही बच्चे ही हालत बिगड़ गई और वे उल्टी-दस्त करने लगे. इसकी जानकारी होते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया.

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना स्थानीय विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया को दे दी. उसके पश्चात चिकित्सकों की टीम कॉलेज में पहुंची और बच्चों के प्राथमिक उपचार में जुट गई. तीन बच्चों मंगेश प्रसाद (17 वर्ष) एवं अक्षत कुमार (14) तथा नीतीश गोंड (13 वर्ष) की हालत गंभीर होने पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

रामपुर कारखाना की चिकित्सक डॉ.विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को उल्टी-दस्त एवं बुखार तथा पेट में दर्द है. तीन बच्चों को पहले ही रेफर कर दिया गया है. पांच और बच्चों को मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है.

विधायक ने लगाई फटकार
बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया कॉलेज पहुंचे. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई.

विद्यालय में पहुंचे सीएमओ
बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश झा चिकित्सकों की टीम के साथ पहुंचे. स्कूल का जायजा लिया.

मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम
बीमार बच्चों के उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के चिकित्सकों की टीम पहुंची है. जिसमें डॉ.आशुतोष शर्मा एवं डॉ.विनीत कुमार सिंह के अलावा फार्मासिस्ट राकेश कुमार आदि शामिल हैं. विद्यालय में अफरा-तफरी का स्थिति है.

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version