रेप-मर्डर केस में सजा काट रहा राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन की पैरोल हुई मंजूर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फिर से जेल से बाहर आ गया है. इस बार कोर्ट ने उसे 21 दिन की पैरोल मंजूर की है. राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर सिरसा पहुंचेगा. बता दें कि साध्वियों के रेप और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के मर्डर के मामले में राम रहीम अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है. इस बार उसे 17वीं बार पैरोल मिली है.

17वीं बार मिली Ram Rahim को पैरोल

गुरमीत राम रहीम को अब तक 17वीं बार पैरोल मिल चुकी है. वो इससे पहले 16 बार जेल से बाहर आ चुका है. बता दें कि जनवरी 2026 में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी. फिर वो उसे मई में 30 दिन की पैरोल दी गई थी.

पैरोल मिलने को लेकर लगातार उठते रहे हैं सवाल

राम रहीम को इतनी बार पैरोल मिलने के बाद सरकार पर लगातार सवाल उठते रहते हैं. विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस पर आपत्ति जता चुके हैं. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है. 15 सितंबर, 2025 को भी उसे 40 दिनों की पैरोल मिली थी.

20 साल की सजा सुनाई गई थी

गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से रेप के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी. इतना ही नहीं, राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के मर्डर और डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह के मर्डर केस में भी सजा काट रहा है.

ये भी पढ़ें- बंबीहा गैंग के तीन गैंगस्टर मलेशिया से लाए गए भारत, कार्रवाई पर क्या कहा गृह मंत्रालय ने?

Latest News

मोदी-जिनपिंग की मुलाकातों से सुधरे रिश्ते, डोभाल से मीटिंग के बाद चीन बोला- अब समझौतों को लागू करने का वक्त

Ajit Doval: भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में कूटनीतिक बातचीत तेज हो...

More Articles Like This

Exit mobile version