हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 14 लोगों की मौत, करोड़ों का नुकसान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Monsoon Damage: हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है. अब तक 14 लोगों की जहां मौत हो चुकी है, वहीं करोड़ों का नुकसान हुआ है. किन्नौर जिले में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हुई तेज वर्षा से चोलिंग में बाढ़ के बाद आए मलबे से शिमला-रिकांगपिओ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बंद हो गया. जोकि करीब 10 बजे तक बंद रहा. लगभग 30 मीटर हिस्से में मलबा जमा होने से एनएच बंद हो गया था.

इसी दौरान वहां से गुजर रही दो कारें मलबे की जद में आ गईं. हालांकि दोनों कारें वहीं रुक गईं. इससे बड़ा हादसा टल गया. वहीं, रिब्बा में बाढ़ आने से रिब्बा-कंडे संपर्क मार्ग भी मलबा आने की वजह से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है.

RAIN_ALERTS

प्राकृतिक आपदा में तीन दिन में 16 करोड़ रुपये का नुकसान

प्रदेश में मानसून के प्रवेश से लेकर अभी तक लगभग 16 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है. तीन दिन के दौरान प्रदेश में 30.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक है. किन्नौर में तीन दिन में 18.3 मिलीमीटर वर्षा हुई जो सामान्य से 423 प्रतिशत अधिक है. लाहुल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है. मानसून के प्रवेश के साथ ही बादल फटने और भूस्खलन के कारण अभी भी 49 सड़कें और तीन ट्रांसफार्मर बंद हैं.

अब तक 14 लोगों की गई जान

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर (SEOC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का कहर जारी रहा. भारी बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. राज्य में सड़क संपर्क, बिजली और पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है और कई जिलों में टीमें मलबा हटाने और ज़रूरी सेवाएं बहाल करने में जुटी हुई हैं.

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून से मौसम से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि खराब मौसम की वजह से हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो और लोगों की जान गई है.

HIMACHAKS

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान शिमला के जुब्बड़हट्टी में 44, मंडी के बलद्वाड़ा में 32, सराहन में 27, बिलासपुर में 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के भुंतर में 6.2, मनाली में 5.5, मंडी में 5.2, केलंग में 4.7 डिग्री सेल्सियस की आई है. न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है.

कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 जुलाई से मानसून की सक्रियता और बढ़ने की संभावना जताई है. 12 जुलाई तक प्रदेश में भारी वर्षा का आरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Latest News

13 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन...

More Articles Like This