देवास में TI हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, हिरासत से भागने की कोशिश में मारी गोली; हालत गंभीर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dewas TI Murder Case: मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार ट्रक चालक पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया. आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत को पुलिस आलीराजपुर से पकड़कर देवास ला रही थी. इसी दौरान मंगलवार, 3 नवंबर की रात उसने पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीन ली और जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी.

पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर की फायरिंग

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि TI दिलीप पुरी की हत्या के बाद से ही ट्रक चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत (28) फरार था. पुलिस ने उसे आलीराजपुर जिले से हिरासत में लिया था. देवास लाते समय बरोठा थाना क्षेत्र में आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया. इसके बाद उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं. पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया.

गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया आरोपी Dewas TI Murder Case

मुठभेड़ में घायल गजेंद्र को पहले देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया. फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

1800 लीटर से ज्यादा शराब से भरा ट्रक रोकने पहुंचे थे TI

अधिकारियों के मुताबिक, अवैध शराब की बड़ी खेप गुजरात ले जाए जाने की सूचना मिलने पर खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ सोमवार तड़के इंदौर-बैतूल हाईवे पर पहुंचे थे. उन्होंने 1,800 लीटर से अधिक शराब से भरे ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ करने की कोशिश की.

ट्रक का पिछला पहिया TI के ऊपर से गुजरा

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के अनुसार, पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की और ट्रक को सड़क के डिवाइडर पर चढ़ा दिया. इसी दौरान वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन करीब दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में रेल को उड़ाने की साजिश! श्रीगंगानगर में ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, टली बड़ी त्रासदी

Latest News

शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हथिरमानी से अलग हुईं सिंगर; सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Kanika Kapoor: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की शादीशुदा जिंदगी में आखिरकार अलगाव आ गया है. उन्होंने बिजनेसमैन पति गौतम...

More Articles Like This

Exit mobile version