आगरा में उपद्रव: कहासुनी के बीच दो पक्षों में पथराव, मची अफरा-तफरी, पुलिस पहुंची तो भागे उपद्रवी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगराः रविवार की सुबह आगरा के कागारौल कस्बा में फिर से पथराव हो गया. सुबह-सुबह अचानक हुए पथराव से कस्बा में भगदड़ का माहौल बन गया. पथराव शुरु होते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई. धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे. 10-15 मिनट चले पथराव से कागारौल जगनेर मार्ग पर शोर-शराबा के बीच भगदड़ का माहौल बन गया. इस दौरान वाहनों का आवागमन भी थम गया.

मालूम हो कि शनिवार की रात लगभग 8 बजे मस्जिद में निर्माण कार्य को लेकर मुस्लिम समाज से दो पक्ष आमने-सामने हो गए. जिसमें दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था. पुलिस रात में ही तकरीबन 10 से 12 लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाई थी.

इस प्रकरण ने रविवार सुबह फिर तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. तीखी झड़प के बीच कागारौल जगनेर मार्ग थाने से 200 मीटर की दूरी पर 10 से 15 मिनट तक पथराव होता रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग खड़े हुए.

पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है. कागारौल जगनेर मार्ग पर भयभीत दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए हैं. भय के कारण दुकानदार दुकान नहीं खोल पा रहे हैं. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This