एटा में डबल मर्डरः पति बना जल्लाद, पत्नी और सास का बेरहमी से किया कत्ल, हुआ फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Double Murder In Etah: यूपी के एटा से दिल में दहशत पैदा करने वाली खबर सामने आई है. यहां पारिवारिक कलह को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सांस का बेरहमी से कत्ल कर दिया. आरोप है कि उसने किसी बच्चों के सामने ही नुकिले वस्तु से चेहरे और आंखों से ताबड़तोड़ कर वार दिया कर दोनों को मौत हो नींद सुला दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

सनसनी फैलाने वाली यह वारदात एटा के कस्बा अवागढ़ के यादव नगर मोहल्ले में सोमवार की देर रात हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. उच्चाधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया. फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य एककत्र किए. मृतकों की पहचान प्रियंका (35 वर्ष) और उसकी 60 वर्षीय मां कमला देवी के रूप में हुई.

बच्चों के सामने ही वारदात को दिया अंजाम

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था. बच्चों से पूछताछ में उनके बीच विवाद और मारपीट होने की बात सामने आई है. आरोप है कि सोमवार रात विवाद के दौरान पति ने अपने पिता के साथ मिलकर बच्चों के सामने ही पत्नी और सास पर हमला कर दिया. दोनों महिलाओं के चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पांडेय ने बताया

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बच्चों के बयानों और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार आरोपी की तलाश जारी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version